बेलहर: तरैया गांव से मारपीट मामले के फरार वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
Belhar, Banka | Nov 8, 2026 थाना क्षेत्र के तरैया गांव से गिरफ्तार किए गए पिछले चार साल से फरार मारपीट मामले के वारंटी भरत यादव को पुलिस ने रविवार को 12 बजे दिन में मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया। पुलिस पदाधिकारी ने बताया की वारंटी भारत यादव पिछले चार साल से फरार चल रहा था। जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया।