कटघोरा: अटल प्रतिमा निर्माण में कथित गड़बड़ी पर भाजपा का हल्ला बोल, सीएमओ हटाने की मांग
Katghora, Korba | Jul 29, 2026 कटघोरा नगर पालिका में अटल परिसर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा निर्माण को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। भाजपा ने प्रतिमा निर्माण में 13 लाख 60 हजार के कथित घोटाले का आरोप लगाया है।भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कलेक्टर को शिकायत सौंपते हुए पूरे मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की है।