बारुन: बारुण की तीन पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित, 477 मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया
आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित व पारदर्शी समाधान को लेकर मंगलवार को प्रखंड अंतर्गत तीन पंचायतों—रियूर, कंचनपुर और खैरा में ‘सहयोग शिविर’ का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी।