शिमला-रामपुर-रिकांगपिओ के लिए हेली टैक्सी सेवा शुरू
- एचपीएमसी निदेशक चेतन चौहान हेलीकॉप्टर से पहुंचे रिकांगपिओ
Bushahr Today TV
रिकांगपिओ/किन्नौर। उपमंडलाधिकारी कल्पा प्रवीण भारद्वाज ने बताया कि शिमला-रामपुर-रिकांगपिओ के लिए बुधवार से हेली टैक्सी सेवा शुरू कर दी गई है। सेवा शुरू होने के बाद एचपीएमसी के निदेशक चेतन चौहान अपने दो साथियों के साथ हेलीकॉप्टर से आईटीबीपी हेलीपैड रिकांगपिओ पहुंचे।
उन्होंने बताया कि इस हेली टैक्सी सेवा का संचालन हेरिटेज एविएशन और पवन हंस द्वारा किया जाएगा। हेली टैक्सी सेवा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को शिमला, रामपुर और रिकांगपिओ के बीच आवागमन की सुविधा मिलेगी।
Rampur, Shimla | Oct 21, 2026