सिलवानी: सिलवानी थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव में नाबालिग छात्रा ने की आत्महत्या, गांव में शोक
Silwani, Raisen | Jan 17, 2026 सिलवानी थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव में शुक्रवार शाम को एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में शोक और सनसनी का माहौल है। परिजन उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है।