राजपुर: राजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 100 पेटी अवैध शराब जब्त
राजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 100 पेटी अवैध शराब जब्त राजपुर। पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 100 पेटी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की गई। पुलिस टीम ने खड़की क्षेत्र के समीप स्थित एक अज्ञात मकान पर दबिश दी, जहां से भारी मात्रा में अवैध शराब मिली।कार्रवाई के दौरान मौके से लगभग 100 पेटी शराब जब्त की गई।