कोंच: विकसित भारत-समृद्ध बिहार के तहत काबर में लगा सहयोग शिविर, अधिकारियों ने सुनीं समस्याएं
Konch, Gaya | May 19, 2026 कोंच। प्रखंड के पंचायत सरकार भवन काबर में मंगलवार सुबह 10 बजे “विकसित भारत-समृद्ध बिहार” कार्यक्रम के तहत सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया।शिविर में जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार,डीएसपी सुशांत कुमार चंचल,बीडीओ बिपुल भारद्वाज आदि थे।