⚡🌧️ नैनीताल में बारिश के बीच बिजली के तारों में लगी आग!
बुधवार शाम तेज बारिश और गड़गड़ाहट के बीच मां नयना देवी मंदिर के पास न्यू पालिका मार्केट से लगे जंगल में बिजली के तार आपस में छू गए। पहले चिंगारी निकली और देखते ही देखते तारों में आग लग गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रांसफार्मर में दो बार तेज धमाका हुआ और शहर की बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। गनीमत रही कि बारिश के कारण पेड़-पत्ते गीले थे, जिससे आग फैलने से बच गई। स्थानीय व्यवसायी महेंद्र सिंह बिष्ट ने बिजली के तारों को व्यवस्थित करने की मांग की है।
#Nainital #NainitalNews #Electricity #Uttarakhand #NainitalUpdate #BreakingNews #AwaazIndia #आवाज़इंडिया #नैनीताल #उत्तराखंड