हरिद्वार: हरिद्वार जिले को स्वच्छ बनाने की तैयारी शुरू, डीएम ने सभी सीमाओं के प्रवेश द्वारों का सौंदर्यकरण करने का किया ऐलान
जिले को स्वच्छ बनाने के लिए डीएम मयूर दीक्षित ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण, नगर निगम समेत कई विभागों के साथ समन्वय बनाकर सफाई अभियान चलाया जाएगा। डीएम मयूर दीक्षित ने मंगलवार को कई क्षेत्रों का दौरा किया। डीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि हरिद्वार जनपद के सभी प्रवेश द्वारों का भी सौंदर्यकरण किया जाएगा ताकि सुखद अनुभव हो।