हरिद्वार: भेल क्षेत्र में शिकार की तलाश में घात लगाकर बैठे गुलदार का कार सवारों से हुआ सामना, वीडियो हुआ वायरल
हरिद्वार के भेल क्षेत्र में एक गुलदार सड़क किनारे गड्ढे में शिकार की तलाश में घात लगाए हुए बैठा था। तभी वहा से गुजर रहे कार सवारों की नजर गड्ढे में बैठे गुलदार पर पड़ गई। गुलदार को देखकर कर कार को रोक लिया और सुरक्षा के मध्यनजर शीशे बंद कर लिए। जब कार सवारों ने गुलदार पर हेडलाइट मारी और उसकी वीडियो बनाई तो तभी गुलदार उन्हें देखकर फिर से जंगल की ओर लौट गया।