हरिद्वार: ज्वालापुर पुलिस ने लाल मंदिर कॉलोनी से ₹1050 नगद और सट्टा सामग्री के साथ एक सट्टेबाज को किया गिरफ्तार
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लाल मंदिर कॉलोनी से एक सट्टेबाज को गिरफ्तार किया है।आरोपी अंशुल दुबे के कब्जे से पुलिस को ₹ 1050 नगद और सट्टा सामग्री बरामद हुए हैं। ज्वालापुर कोतवाली के इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा ने मंगलवार दोपहर 2 बजे बताया कि आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।