हरिद्वार: यूकेडी के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट का निधन, शिवलोक कॉलोनी स्थित निवास पर ली अंतिम सांस
यूकेडी के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट का आज निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। मंगलवार शाम को उन्होंने अपने हरिद्वार के शिव लोक आवास पर अंतिम सांस ली।बता दें कि दिवाकर भट्ट उत्तराखंड राज्य आंदोलन के अग्रणी कार्यकर्ताओं में रहे हैं। उत्तराखंड क्रांति दल के संस्थापकों में से एक नेता थे। उन्होंने लंबे समय से बीमार चल रहे थे।