बरेली: बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के डोडरा नकटिया नदी में 7 वर्षीय बच्चे की डूबने से हुई मौत
बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के डोडरा नकटिया नदी में मछली पकड़ने गए 7 वर्ष के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।