बरेली: आंवाला थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप,शव पोस्टमार्टम को भेजा
जिला बदायूं के थाना बजीरगंज के गांव निवासी 23 वर्षीय कविता पुत्री राजपाल के चचेरे भाई बिरेंद्र मौर्य में ने बताया अब से दो साल पहले उसके चाचा ने कविता का विवाह आंवला थाना क्षेत्र के गांव मजूआ निवासी सुनील कुमार से किया था। बाइक छोड़कर उन्होंने दहेज में सारा सामान दिया था। कम दहेज का ताना देकर उसकी ससुराल वाले आए दिन उसे परेशान करते रहते थे।