बरेली: सुभाषनगर थाना क्षेत्र में एंटी करप्शन टीम ने करगैना चौकी के प्रभारी 50 हजार रुपये रिश्वत लेते, दरोगा को किया गिरफ्तार
सुभाषनगर थाना क्षेत्र में एंटी करप्शन टीम ने करगैना चौकी के प्रभारी धर्मेंद्र देशवाल को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। सीओ एंटी करप्शन यशपाल सिंह के मुताबिक दरोगा ने जानलेवा हमले के मामले में नाम निकालने के लिए एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। आदर्श दीक्षित व उनके मामा के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसमें आदर्श जेल गया था।