सिराथू: महिला दुकानदार का मोबाइल चुराकर भागे शख्स को पुलिस ने चकिया हाईवे से किया गिरफ्तार
कोकराज थाना इलाके के केसव्वापुर गांव के रहने वाले सूबेदार सूर्यभान सिंह ने सोमवार को एक शिकायती पत्र पुलिस को देते हुए बताया कि उनकी दुकान जीटी रोड किनारे है।जहां सोमवार को एक शख्स ने उनकी पत्नी का मोबाइल चुरा लिया है।मंगलवार दोपहर को पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम से चोर को चकिया हाईवे से गिरफ्तार कर लिया है।मोबाइल के साथ मोटरसाइकिल भी बरामद किया है।