सिराथू: गुलामीपुर हाईवे ब्रिज पर तीन अज्ञात बाइक सवारों ने कार शोरूम के चपरासी को पीटकर किया लहूलुहान
मंगलवार देर रात थाना सैनी के गुलामीपुर नेशनल हाईवे ब्रिज के ऊपर तीन अज्ञात बाइक सवार लोगों ने एक मोपेड सवार व्यक्ति पर हमला बोलकर लहू लुहान कर दिया है।महिंद्रा कर शोरूम के चपरासी शिवलाल वापस घर जा रहे थे।ब्रिज पर उन्हें तीन लोगों ने रोका और पीट-पीट कर लहू लुहान कर दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल भेजा बुधवार दोपहर जिला अस्पताल में हालत स्थिर बताई गई है।