सिराथू: जानबूझकर संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और अपमान करने के मामले में सादीपुर से पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को पकड़ा
सैनी थाना क्षेत्र के सादीपुर गांव से मंगलवार दोपहर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों लोग एक मुकदमा जिसमें जानबूझकर संपत्ति को नुकसान पहुंचाना और बेइज्जती करने के मामले से संबंधित वारंटी अभियुक्त थे।शिव नारायण और भैयादीन को पुलिस ने सादीपुर से गिरफ्तार कर थाना लाकर लिखा पड़ी करते हुए न्यायालय चालान कर दिया है।