उज्जैन शहर: महाकाल थाना क्षेत्र के नलिया बाखल में युवक पर चाकू से हमला, घायल चरक अस्पताल में भर्ती
महाकाल थाना क्षेत्र के नलिया बाखल में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। यहां एक किराना दुकान के सामने मोहम्मद शादाब नामक युवक पर कुछ आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते घेराबंदी कर चाकू से हमला कर दिया। हमले में शादाब गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए चरक भवन में भर्ती कराया गया है। मंगलवार 5:00 बजे के लगभग पुलिस ने जानकारी देते हुए बताएं कि मामला दर्ज कि