कन्नौज: हिंदुस्तान होटल के पास से ट्रैक्टर चोरी मामले में पुलिस के हाथ खाली, भाजपा पदाधिकारी ने एसपी से रखी मांग।
कन्नौज के हिंदुस्तान होटल के पास से ट्रैक्टर चोरी का मामला सामने आया था। घटना 2 फरवरी की रात्रि से जुड़ी है। चोरी का मामला सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई। मामले में पुलिस ने 2 दिन बाद रिपोर्ट दर्ज की लेकिन अभी तक चोरी की गिरफ्तारी तो छोड़िए ट्रैक्टर की बरामदगी भी नही हो पाई। गुरुवार को भाजपा पदाधिकारी ने मामले में एसपी से मदद मांगी है।