कन्नौज: मानीमऊ कोल्ड के पास डीसीएम और बाइक की हुई भिड़ंत, बाइक सवार हुआ घायल जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के मानीमऊ कोल्ड के पास बुधवार की रात में डीसीएम और बाइक की भिड़ंत हो गई। जिसमे बाइक सवार रवि निवासी बगरमऊ के घायल होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया,घायल बाइक सवार ने बताया की वह अपनी सुसराल कन्नौज आया था। तब मानीमऊ कोल्ड के पास डीसीएम ने उसकी बाइक मे टक्कर मारी जिसमे वह बुरी तरह से घायल हो गया। जिला अस्पताल में उपचार हुआ।