कन्नौज: जिला अस्पताल के सामने ई रिक्शा पलटने से महिला हुई घायल, जिला अस्पताल में कराई गई भर्ती
कन्नौज के जिला अस्पताल के सामने बुधवार की शाम को ई रिक्शा पलटने से महिला हुई घायल,घायल महिला को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, महिला ने बताया की वह अपनी रिश्तेदारी से वापस आपने घर सरायमीरा जा रही थी। तभी जिला अस्पताल के सामने ई रिक्शा पलटने से वह घायल हो गई, घायल महिला का नाम विमला निवासी सरायमीरा की रहने वाली है।