रक्षाबंधन पर योगी सरकार का बड़ा उपहार: 27 से 29 अगस्त तक महिलाओं और सहयात्री को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा
लखनऊ / राज्य ब्यूरो
रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया है कि रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में प्रदेश की हर बेटी, बहन और माता अपने साथ एक सहयात्री (अटेंडेंट) को भी मुफ्त बस यात्रा का लाभ दिला सकेंगी।
यात्रा की तिथियां: यह सुविधा 27, 28 और 29 अगस्त तक पूरे प्रदेश में लागू रहेगी।
किन बसों में मिलेगी छूट: उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की साधारण/रोडवेज बसों के साथ-साथ नगरीय क्षेत्र में चलने वाली सिटी बसों में भी मुफ्त यात्रा मान्य होगी।
सहयात्री को भी लाभ: महिला यात्री के साथ सफर करने वाले एक सहयात्री (अटेंडेंट) का भी कोई किराया नहीं लगेगा।
सुरक्षा एवं सुगम व्यवस्था: त्यौहार के दौरान परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि बसों के संचालन में अतिरिक्त व्यवस्था की जाए ताकि महिलाओं को आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
Hardoi, Hardoi | Aug 26, 2026