कटनी नगर: NKJ पुलिस ने बजरिया क्षेत्र में 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' जागरूकता कार्यक्रम चलाया
नशाखोरी के खिलाफ जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' अभियान के तहत एन.के.जे. थाना पुलिस ने बजरिया इलाके में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्रवासियों और युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए इससे दूर रहने की शपथ दिलाई।