मंझनपुर: मंझनपुर स्थित पुलिस कार्यालय में एसपी की अध्यक्षता में जनसुनवाई का किया गया आयोजन, पीड़ितों को मिला न्याय
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर स्थित पुलिस कार्यालय में एसपी की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस जनसुनवाई में मंझनपुर, महेवाघाट, पश्चिम शरीरा, करारी, सराय अकिल समेत विभिन्न थाना क्षेत्र से पहुंचे पीड़ितों पीड़ितों ने अपनी समस्याएं एसपी को बताई इस मौके पर 25 से अधिक शिकायतें एसपी को प्राप्त हुई। जिसमे कई पीड़ितों को मौके से इंसाफ मिला है।