मंझनपुर: मंझनपुर चौराहे पर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने देर शाम फूका ममता बनर्जी का पुतला, जमकर लगाए नारे
पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में हजारों महिलाओं के साथ शारीरिक उत्पीड़न के खिलाफ गुरुवार को जिला मुख्यालय मंझनपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंक कर अपना विरोध दर्ज कराया। संदेश खाली की इस घटना को राज्य प्रायोजित संगठित अपराध बताते हुए राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग उठाई है।