मंझनपुर: करारी कार्यालय में न्यू प्रेस क्लब के कार्यकर्ताओं ने पत्रकार के निधन पर शोकसभा का किया आयोजन
जनपद कौशांबी के करारी में अजुहा के पत्रकार आकाश सिंह चंदेल की दुर्घटना में मृत्यु हो गई। न्यू प्रेस क्लब मंझनपुर के पत्रकारों ने करारी कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया। इस मौके पर दिवंगत पत्रकार की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया और ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस शोक सभा में कई पत्रकार साथी भी मौजूद रहे।