मंझनपुर: शेषा आश्रम पद्धति के छात्रों ने कालेज गेट बंद कर किया प्रदर्शन, बोले समस्या की आवाज उठाने पर जेल भेजने की मिलती है धमकी
करारी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय शेषा के छात्रों ने शुक्रवार सुबह से हंगामा शुरू कर दिया है। करीब 350 छात्रों ने कॉलेज का मुख्य गेट बंद कर टीचरों को बाहर निकाल दिया है। आरोप है कि कॉलेज में शिक्षा, सफाई एवं खान-पान की व्यवस्था बेहद खराब हो चुकी है। जिसकी शिकायत करने पर बच्चों को जेल भेजने की धमकी दी जा रही है।