मंझनपुर: पुलिस लाइन टेंवा पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने कर्मचारियों की करवाई दौड़ और करवाया शस्त्र अभ्यास
कौशांबी के पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव टेंवा स्थित पुलिस लाइन शुक्रवार सुबह 8 बजे पहुंचे थे, जहां पर उन्होंने कर्मचारियों की दौड़ लगवाई है। दौड़ के साथ पुलिस अधीक्षक ने कर्मचारियों का शस्त्र अभ्यास भी करवाया है। बेहतर टर्न आउट का अवलोकन किया और साथ ही साथ पुलिस के कई विंग्स का निरीक्षण भी किया। उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।