पथरिया: पथरिया में सैनिक स्कूल खोलने की मांग, राज्यमंत्री लखन पटेल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले, नगर को मिलेगी नई पहचान
Patharia, Damoh | May 16, 2026 नई दिल्ली में राज्यमंत्री एवं पथरिया विधायक लखन पटेल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर दमोह जिले की पथरिया विधानसभा में सैनिक स्कूल खोलने की मांग की। उन्होंने कहा कि सैनिक स्कूल से बुंदेलखंड के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित वातावरण और बेहतर अवसर मिलेंगे। साथ ही रोजगार सृजन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रभक्ति की भावना को बढ़ावा मिलेगा।