घाघरा: देवकी पिठवर टोली पेट्रोल पंप के समीप दो मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर, एक की मौत, दो युवक गंभीर घायल
Ghaghra, Gumla | Sep 21, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र के देवाकी पीठवर टोली स्थित पेट्रोल पंप के समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा दोनों घायल को घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सक द्वारा इलाज के बाद दोनों को गुमला रेफर कर दिया।