इंदौर: राजेंद्र नगर में हुए सिक्योरिटी गार्ड के अपहरण मामले में सीसीटीवी और तकनीकी सहायता से मनावर में आरोपियों तक पहुंची पुलिस
Indore, Indore | Mar 4, 2024 इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय रचित नामक सिक्योरिटी गार्ड के अपहरण होने का मामला सामने आया है। जिसमें उसके परिजनों के द्वारा थाने पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसको लेकर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मनावर थाना क्षेत्र में युवक को ढूंढ निकाला है। वहीं इस अपहरण के पीछे एक नाबालिग के घर से चले जाने की घटना में पीड़ित की मिलीभगत की शंका बताई जा रही है।