डोमचांच: डोमचांच में अज्ञात वाहन की चपेट में चार महिलाएं घायल, एक की हालत गंभीर
डोमचांच थाना क्षेत्र के कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर महेशपुर के पास रविवार देर रात तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आने से चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।घायलों की पहचान लक्ष्मी देवी (39) पति पवन कुमार मेहता, कंचन देवी (45) पति अशोक मेहता, कंचन देवी (36) पति राजेश मेहता, सभी निवासी बिधिन पिंडा कालीमंडा, के रूप में हुई है।