मौदहा: मजरा किशनपुर रमना में सड़क निर्माण की मांग को लेकर क्रमिक अनशन शुरू, बुंदेलखंड नवनिर्माण सेना भारत के अध्यक्ष रहे मौजूद
ग्राम पंचायत चकदहा के मजरा किशनपुर रमना में सड़क निर्माण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन की शुरुआत हो गई है। इस दौरान बुंदेलखंड नवनिर्माण सेना भारत के अध्यक्ष विनय तिवारी ने जिलाध्यक्ष देव यादव सहित सभी अनशन कारियों को माला पहनाया और अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन की शुरुआत की। बता दें कि ग्राम किशनपुर रमना की सड़कें वर्षों से जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पड़ी हुई है।