मौदहा: मौदहा कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में आई पांच शिकायतों में एक का हो सका निस्तारण
संपूर्ण थाना समाधान दिवस पर कोतवाली मौदहा में फरियादियों ने पांच शिकायतें दर्ज कराते हुए न्याय पाने की गुहार लगाई। यहां पांच शिकायतों में से मात्र एक शिकायत का मौके पर निस्तारण हो पाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मौदहा कोतवाली क्षेत्र का संपूर्ण थाना समाधान दिवस उप जिलाधिकारी राजेश चंद्र की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।