मौदहा: जेके गुप्ता बने मौदहा नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष
मौदहा कस्बे के त्रिमूर्ति गेस्ट हाउस में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक आहूत की गई। जिसमें प्रतिनिधिमंडल के साथ आये जिलाध्यक्ष के जी अग्रवाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सर्वसम्मति से सशक्त युवा व्यापारी जितेंद्र कुमार गुप्ता को नगर इकाई मौदहा के नगर अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया जाता है।