मौदहा: मौदहा नगर में दो दिन सात-सात घंटे बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति
मौदहा नगर में विद्युत जर्जर लाइन में आए दिन होने वाले फाल्ट होने के चलते 25 फरवरी से 26 फरवरी तक दो दिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी। अवर अभियंता राजू प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि लाईनों में होने वाले आए दिन फाल्ट के चलते उनके जर्जर तार हटाकर विद्युत केबिल डाली जा रही हैं।