मौदहा: मुस्करा में रोडवेज बस की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की हुई मौत
मुस्करा में स्कूटी व रोडवेज बस की आमने-सामने की टक्कर में स्कूटी पर सवार दो युवकों की मौत हो गई है। दरअसल, घायल युवकों को डायल 112 की मदद से मुस्करा सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बता दें कि उधर रोडवेज बस को कब्जे में लेकर मुस्करा थाने में खड़ा कराया गया है। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को इस घटना की सूचना दे दी गई है।