मौदहा: मौदहा में आगामी चुनाव के दृष्टिगत दंगा नियत्रंण व बलवा ड्रिल का किया गया अभ्यास
आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक डा. दीक्षा शर्मा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी मौदहा श्रेयस त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में थाना मौदहा, बिवांर व सिसोलर पुलिस द्वारा अपने अपने थानो में पुलिस बल द्वारा बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया। अभ्यास के दौरान समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को दंगा निरोधी उपकरणों एन्टी राइट गन, रबर बुलेट इत्यादि का अभ्यास किया।