
Gorakhpur, Gorakhpur | Sep 17, 2026

Gorakhpur, Gorakhpur | Sep 16, 2026
![महराजगंज के फरेंदा तहसील क्षेत्र में प्रशासन ने सार्वजनिक पोखरी की जमीन से अवैध कब्जा हटाने की बड़ी कार्रवाई की है। सेमरा महाराजा गांव में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर पक्के मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कराया। प्रशासन के मुताबिक जमीन अभिलेखों में पोखरी के रूप में दर्ज है और कब्जा हटाने से पहले नियमानुसार बेदखली का आदेश भी पारित किया गया था।
[Pharenda, Maharajganj]
#Pharenda #Maharajganj](/_next/image?url=https%3A%2F%2Fmedia-public.pix.in%2Fpublic%2Fimages%2Fv1%2Fvariants%2Fjpg%2Fm%2F2026%2F09_sep%2F16_wed%2Fimg_1789567570353_308.jpg&w=3840&q=75)
Gorakhpur, Gorakhpur | Sep 16, 2026
![संतकबीरनगर के धनघटा क्षेत्र के कटया गांव में 80 साल से ज्यादा उम्र के किसान दयाराम चौधरी और देवानंद चौधरी पारंपरिक खेती से हटकर सूरन यानी जिमीकंद की व्यावसायिक खेती कर अच्छी आमदनी कर रहे हैं। करीब एक-एक एकड़ में सूरन की खेती से दोनों किसानों को लगभग तीन लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है। किसानों का कहना है कि सूरन की बाजार में अच्छी मांग है और करीब 50 से 60 रुपये किलो तक इसका भाव मिल जाता है। वहीं उद्यान विभाग के मुताबिक जिले में करीब 15 हेक्टेयर में सूरन की खेती हो रही है और किसानों को 24 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर तक अनुदान भी दिया जा रहा है।
[Santkabirnagar, Dhanghata]
#Gorakhpur #GorakhpurKhabar #GorakhpurNews #Santkabirnagar #Dhanghata](/_next/image?url=https%3A%2F%2Fmedia-public.pix.in%2Fpublic%2Fimages%2Fv1%2Fvariants%2Fjpg%2Fm%2F2026%2F09_sep%2F16_wed%2Fimg_1789567565431_636.jpg&w=3840&q=75)
Gorakhpur, Gorakhpur | Sep 16, 2026
![संतकबीर नगर के बेलौली गांव में दो दिन पहले हुए विवाद को लेकर मंगलवार को मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी थाने पहुंचे। एक पक्ष का मुकदमा दर्ज होने और दूसरे पक्ष की तहरीर पर कार्रवाई न होने को लेकर विधायक ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया। इसी दौरान मेंहदावल थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह से विधायक की नोकझोंक भी हुई। विधायक ने डीएम और एसपी से बात कर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। डीएम के आश्वासन के बाद मामले की जांच सीओ यातायात को सौंपी गई है। पुलिस के मुताबिक तीन दिन में जांच पूरी की जाएगी और अगर दूसरे पक्ष के आरोप सही पाए गए तो उसका भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
[Mehdawal, Anil Tripathi]
#Mehdawal #AnilTripathi](/_next/image?url=https%3A%2F%2Fmedia-public.pix.in%2Fpublic%2Fimages%2Fv1%2Fvariants%2Fjpg%2Fm%2F2026%2F09_sep%2F16_wed%2Fimg_1789567560234_428.jpg&w=3840&q=75)
Gorakhpur, Gorakhpur | Sep 16, 2026

Gorakhpur, Gorakhpur | Sep 16, 2026

Gorakhpur, Gorakhpur | Sep 16, 2026

Gorakhpur, Gorakhpur | Sep 15, 2026