पंचकूला: 21 जून को 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस,ब्लाॅक स्तर से प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारी, पंच-सरपंच ले रहे योग प्रशिक्षण
उपायुक्त डा. यश गर्ग के मागदर्शन में 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को जिला में होने वाले योग कार्यक्रम की तैयारियां पूरे जोरशोर से चल रही हैं। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी पंचकूला डा. दिलीप कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में 10 जून से 12 जून तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है l