पंचकूला: बरवाला की जाट धर्मशाला में आपसी भाई चारे को मजबूत करने के लिए हमारी एकता हमारा भाईचारा मंच की बैठक आयोजित
बरवाला की जाट धर्मशाला में आपसी भाई चारे को मजबूत करने के लिए हमारी एकता हमारा भाईचारा मंच की एक बैठक पूर्व सरपंच लक्ष्मण बतौड़, पूर्व सरपंच गुरचरन भरैली, एडवोकेट मनीष कुमार की अध्यक्षता में हुई। जिसमें इलाके के मोजिज व्यक्तियों ने भारी संख्य में हिस्सेदारी ली। बैठक में आपसी भाईचारे को कैसे मजबूत किया जाए सभी ने अपने अपने विचार रखे।