पंचकूला: पंचकूला के सेक्टर-26 में कोठी में काम करने वाली एक युवती हुई लापता, मामला दर्ज
चंडीमंदिर पुलिस थाना में आज एक मामला दर्ज किया गया है जिसमें पंचकूला के सेक्टर 25 चौकी इंचार्ज के नाम दी गई शिकायत में व्यक्ति ने बताया है कि उसकी बहन पंचकूला के सेक्टर 26 की कोठी में काम करती है शिकायतकर्ता ने बताया कि वह घर से काम करने के लिए गई थी लेकिन जिस कोठी में वह काम करती है वहां नहीं पहुंची। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया है ।