पंचकूला: सरकपुर में कंपनी के बाहर खड़ी हंगोली गांव के युवक की मोटरसाइकिल चोरी, पुलिस तलाश में जुटी
सरकपुर में कंपनी के बाहर खड़ी हंगोली गांव के एक युवक की मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला आज सामने आया है। पुलिस को दी गई शिकायत में सुनील कुमार ने बताया है कि मैं सुबह के समय में अपनी ड्यूटी पर आया था और कंपनी के बाहर अपनी मोटरसाइकिल नंबर HR 03 S 7492 स्प्लेंडर को खड़ा कर दिया था। जो चोरी हो गया हैं।