पंचकूला: अम्बाला: नूंह के राकेश ने फतह किया माउंट एवरेस्टः विश्व की दो ऊंची चोटियों पर फहराया तिरंगा; जेल विभाग में कार्यरत है
नूंह की जेल में तैनात राकेश कादियान ने विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट (8848 मीटर) और माउंट लोहतसे (8516 मीटर) दोनों पर एक साथ भारत का झंडा फहरा कर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। राकेश ने बताया कि इससे पहले भी राकेश वह अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर केवल 15 घण्टे और 53 मिनट में तिरंगा फहराने का काम किया।