अमरावती से 73 वर्षीय महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी गई शिकायत में शिखा नामक महिला ने बताया है कि उसकी माता रमा सरिन घर से लापता हो गई है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और 73 वर्षीय महिला की तलाश शुरू कर दी है।