प्रतापगढ़: नवजात बछड़े का कटा सिर मिलने से फैली सनसनी, हिंदू संगठनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग
प्रतापगढ़ शहर के नई आबादी क्षेत्र में शुक्रवार को नवजात गौवंश के बछड़े का कटा सिर मिलने से सनसनी फैल गई। जैन मंदिर के पास टावर वाली रोड पर खाली पड़ी जमीन में बछड़े का आधा सिर मिलने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस उप अधीक्षक गजेंद्र सिंह राव, कोतवाली थाना प्रभारी शंभूसिंह सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और