सहावर: खेत के विवाद में सेंती के युवक पर चाकू से हमला, सड़क किनारे घायल मिला युवक, पुलिस कर रही जांच
सहावर। थाना क्षेत्र के ग्राम सेंती में खेत के विवाद को लेकर एक युवक पर चाकू से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। घायल युवक विजय पुत्र राजवीर सिंह को राहगीरों की सूचना पर परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहावर में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।