🇮🇳 मुस्लिम समाज ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा गुढ़ी अंबाड़ा–सियाल 🇮🇳
गुढी अंबाड़ा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अंजुमन इस्लामुल मुस्लिम कमेटी एवं यंग मुस्लिम कमेटी के संयुक्त सौजन्य से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। 🇮🇳
सियाल अंबाड़ा से प्रारंभ हुई तिरंगा यात्रा अंबाड़ा बस स्टैंड, मटन मार्केट, गुढ़ी बस स्टैंड एवं नागराज़ कॉलोनी होते हुए माइन्स स्थित मदरसा नूरिया पहुंची। हाथों में तिरंगा और दिल में देशभक्ति का जज़्बा लिए बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने सहभागिता कर राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और देशप्रेम का शानदार संदेश दिया।
मदरसा नूरिया पहुंचकर राष्ट्रगान के साथ यात्रा का समापन किया गया। साथ ही देश की तरक्की, खुशहाली और अमन-चैन कायम रहने की दुआ भी मांगी गई। 🤲🇮🇳
🇮🇳 तिरंगा हमारी शान है, हिंदुस्तान हमारी पहचान है।
वंदे मातरम्! 🇮🇳
#गुढ़ीअंबाड़ा #सियालअंबाड़ा #तिरंगायात्रा #मुस्लिमसमाज #स्वतंत्रतादिवस #हरघर_तिरंगा #देशभक्ति #राष्ट्रीयएकता #भाईचारा #अमनचैन #सामाजिकसौहार्द #तिरंगा_हमारी_शान #हिंदुस्तानजिंदाबाद #वंदेमातरम्
Junnardeo, Chhindwara | Aug 14, 2026