श्रीनगर: नील गाय को पानी में डुबोकर मारने पर ग्रामीणों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग
पूर्णिया-श्रीनगर मार्ग स्थित कसबा थाना क्षेत्र के खत्ता पुल के समीप बुधवार दोपहर करीब 12 बजे एक नील गाय को पानी में डुबोकर मार डालने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोंगो में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सिंघिया वन क्षेत्र से भटककर एक नील गाय खत्ता पुल के समीप पहुंच गई थी।